9 दिसंबर को मानस हाल में होगा एकदिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन
असबाबे हिन्दुस्तान
हंडिया प्रयागराज, निजी समाचारl हंडिया बिधानसभा के सैदाबाद में बसपा सेक्टर अध्यक्षों की बैठक की गई। बैठक में पहुचे बसपा जिला अध्यक्ष अभिषेक गौतम का कार्यकर्ताओ द्वार जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत में मौजूद हडिया के बसपा आवेदक प्रभारी नागेंद्र त्रिपाठी उर्फ मुन्ना त्रिपाठी, सैदाबाद की बैठक में जिला अध्यक्ष अभिषेक गौतम ने सभी का आभार प्रकट किया और सभी सेक्टर अध्यक्षों को बूथ को मजबूत करने का निर्देश दिया। वही हंडिया 258 विधानसभा के 9 दिसंबर को हडिया मानस हाल में बसपा का एकदिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। बसपा महासम्मेलन श्री नागेंद्र त्रिपाठी उर्फ मुन्ना त्रिपाठी को प्रत्याशी के रूप में घोषित किया जाएगा। आने वाले 2022 के चुनाव की तैयारियां में हंडिया की जनता नागेंद्र त्रिपाठी उर्फ मुन्ना त्रिपाठी को विधायक प्रत्याशी के रुप में घोषित किया जाएगा। बसपा के सभी कार्यकर्ताओं ने मुन्ना त्रिपाठी को जिताने के लिए जी जान से मेहनत करने का काम करेगी और अबकी बार बसपा सरकार बनाने से कोई रोक नहीं सकता। जिला कोषाध्यक्ष सलीम खान ने कहां की जिस तरह अन्य पार्टियां हम मुसलमान समुदाय को पाकिस्तानी कहती है और हम सब मुसलमान 2022 की विधायकी चुनाव में दिखा देंगे की मुसलमान भी भारत के नागरिक है और 2022 में बसपा की सरकार बनाकर ही दम लेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें